Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विदेशी धरती से देश के खिलाफ साजिश!” राहुल गांधी के बयानों पर भड़की भाजपा; पूछा- “विदेश जाकर किससे मिल रहे हैं कांग्रेस सांसद

24

नेता गौरव भाटिया ने एक बार फिर राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर हमला किया है. उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता, जिनकी पहली ज़िम्मेदारी संसद सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहना था, लेकिन वह विदेश चले जाते हैं.” इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर उन लोगों से मिलते हैं, जो भारत विरोधी हैं.

गौरव ने कहा, “जर्मनी के हर्टी स्कूल में वह कॉर्नेलिया वोल से मिलते हैं. राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस दो शरीर, एक जान की तरह हैं और अब इसका एक और सबूत सामने आया है. वह विदेश जाते हैं और उन लोगों से मिलते हैं और बातचीत करते हैं जो भारत के दुश्मन हैं, जो भारत से जलते हैं और जो हमारी अखंडता पर हमला करते हैं.”

भारत के खिलाफ साजिश कौन से साजिश रच रहे हैं- गौरव भाटिया

गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए पूछा कि यह किस तरह का भारत विरोधी एजेंडा है, जहां भारत के विपक्ष का नेता ऐसी ताकतों से मिलकर भारत के खिलाफ साज़िश रच रहा है? उन्होंने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी अमेरिका में जमाते इस्लामी के मुर्शिकुल फजल से मिले थे और सैम पित्रोदा के साथ मुलाकात करते हैं.

ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य में सांप्रदायिक राजनीति की जा रही है और भगवान राम के नाम पर हिंदुओं की भावनाओं को जानबूझकर आहत किया जा रहा है.

भाटिया ने TMC विधायक मदन मित्रा के हालिया विवादास्पद बयान का उदाहरण देते हुए कहा कि उनसे ऐसा बयान दिलवाया गया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहने और जय श्रीराम बोलने पर पहले दी गई धमकियों का भी जिक्र किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.