Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा सहित 2 पर केस, दवा फैक्ट्री पर आयुष विभाग की रेड

6

सोनीपत : सोनीपत में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण और उनके प्रचार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आयुष विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा और फैक्ट्री के प्रोपराइटर अमित कुमार के खिलाफ सोनीपत सिटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर गंभीर अनियमितताएं की जा रही थीं।

आयुष विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में बाबा कॉलोनी स्थित ‘बी.के.बी. आयुर फार्मा’ नामक आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री में उत्पादन कार्य बंद मिला। मशीनें चालू नहीं थीं, दवा निर्माण से जुड़ा सामान बिखरा पड़ा था और जरूरी रिकॉर्ड भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाए। इससे नियमों के उल्लंघन की आशंका और बढ़ गई।

शुरुआती जांच में दवाओं में प्रतिबंधित पदार्थों की मिलावट का संदेह जताया गया है। टीम ने फैक्ट्री से दवाओं के सैंपल लेकर उन्हें स्टेट ड्रग्स टेस्टिंग लैब में जांच के लिए भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि अमित कुमार की पुरानी फर्म ‘बाबा जी की बूटी’ का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद कथित तौर पर गलत दस्तावेजों के आधार पर नया लाइसेंस हासिल किया गया।

मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा पर आरोप है कि वह इन दवाओं का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भ्रामक प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने विभाग की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.