Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रदूषण की मार… अगले आदेश तक दिल्ली में 5वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, जानें क्या बोली सरकार

15

प्रदूषण की मार से दिल्ली कराह रही है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है. इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. अगले आदेश तक सभी स्कूलों में फिजिकल कक्षाएं बंद रहेंगी. दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी ये आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू रहेगा.

बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो, इसलिए नर्सरी से 5वीं क्लास तक की कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी. सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वो ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें. वहीं, छठवीं से ऊपर की कक्षाएं 13 दिसंबर को जारी आदेश के मुताबिक चलती रहेंगी. बता दें कि दिल्ली में इस वक्त एक्यूआई 450 के करीब है.

एक्सपर्ट कमेटी की पहली मीटिंग

सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM द्वारा बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी की आज पहली मीटिंग हुई. इसमें प्रदूषण के मुख्य कारणों पर लंबी चर्चा हुई. इस दौरान अलग-अलग सेगमेंट में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण, जोखिम, EV की तैयारी और इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरतों का आकलन किया गया.

खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. हाल ही में GRAP का स्टेज-4, जो सबसे सख्त चरण माना जाता है, लागू किया गया है. इसके तहत निर्माण और औद्योगिक गतिविधियों पर भारी पाबंदियां लगाई गईं. स्कूलों और दफ्तरों को हाइब्रिड मोड अपनाने की सलाह दी गई. लोगों से घरों में रहने को कहा गया.

सिंगापुर, ब्रिटेन और कनाडा भी चिंतित

इसके बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. हवा इतनी जहरीली है कि आंखों में जलन, सांस की तकलीफ और हृदय व फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है.दिल्ली की हवा अब सिर्फ देश के भीतर की समस्या नहीं रह गई है. सिंगापुर, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देश अपने नागरिकों को भारत की राजधानी में सांस लेने से पहले चेतावनी देने लगे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.