Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

दुमका में दो बुजुर्ग महिला की मौत, अलाव तापने के क्रम में आग के हुए शिकार

23

दुमकाः जिला में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव में एक दर्दनाक घटना घटी है. यहां अलाव तापने के क्रम में दो वृद्ध महिला की झुलसकर मौत हो गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला

पिछले कुछ दिनों से दुमका में ठंड बढ़ गई है. शाम होने के बाद शीतलहर से लोग घर में दुबक जा रहे हैं लेकिन इस ठंड की वजह से दो वृद्ध महिला की जान चली गई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव में अलाव तापने के क्रम में 65 वर्षीय मेघिया देवी (पति- पचु सिंह पहाड़िया) और 55 साल की बृहस्पतिया देवी (पति- रवि सिंह पहाड़िया) आग की चपेट में आ गईं. इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

ये घटना रविवार रात 10 बजे के आसपास की है लेकिन उनके परिजन आज दोपहर बाद मुफस्सिल थाना को सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी सत्यम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि वहां पहुंचने पर जांच की गई इसमें यह तथ्य सामने आए की बीती रात रात मेघिया देवी अपने घर के बगल में रहने वाली बृहस्पतिया देवी के यहां पहुंची. वहां बृहस्पतिया देवी कमरे में आग ताप रही थी तो वह भी उसके पास बैठ गई.

संभावना यह हो सकती है कि नींद की झपकी की वजह से आग कपड़े में पकड़ लिया और देखते-देखते दोनों आग की चपेट में आ गईं होगी, जिससे उन दोनों की मौत हो गई. थाना प्रभारी ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने घटना को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की. किसी और आशंका को लेकर भी शक नहीं जताया. फिलहाल दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. शाम हो जाने की वजह से सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जिसे कल कराया जाएगा.

क्या कहते हैं एसपी

इस पूरे मामले पर ईटीवी भारत की टीम ने दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार से बात की. उन्होंने बताया कि आग तापने के क्रम में दो वृद्धा की जलकर मौत हो गई. इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.