Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का बढ़ेगा दायरा, इन 2 जिलों में बनाए जाएंगे सुपर-100 केंद्र

23

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई शिक्षा विभाग की अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में यह तय किया गया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री छात्र परिवहन सुरक्षा योजना का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा।

पहले यह योजना प्रदेश के 22 जिलों के 22 ब्लॉकों तक सीमित थी, लेकिन अब जहां से भी मांग आएगी, वहां विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने के परिवहन खर्च को खुद वहन करेगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पानीपत और गुरुग्राम के नौरंगपुर में दो नए सुपर-100 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों की स्थापना प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं सुपर-100 कार्यक्रम के चयनित विद्यार्थियों, एचीवर्स और मेंटर्स के साथ संवाद करेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां शिक्षा विभाग द्वारा की जाएंगी। इसरो भ्रमण कर चुके सभी बैचों के विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे, जिनमें आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्र भी शामिल होंगे।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्कूलों में करियर मार्गदर्शन पर भी जोर दिया गया है। अब विद्यालयों में ऑनलाइन और ऑफलाइन करियर काउंसलिंग मॉड्यूल शुरू किए जाएंगे। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान साप्ताहिक करियर जागरूकता सत्र आयोजित होंगे। इसके लिए विशेष पुस्तकें और सूचना आधारित मॉड्यूल स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा 7 से 8 गांवों के क्लस्टर बनाकर किसी एक गांव में मोबाइल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसकी शुरुआत पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र से की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा की सुविधाएं अंतिम छोर तक पहुंचें और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.