Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस के साये में बदले गये स्मार्ट मीटर, पुराना मीटर खुलते ही चौंकाने वाला खुलासा

17

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान जमकर विवाद सामने आया है. विवाद के बाद पुलिस और प्रशासन खुद मौके पर पहुंचा, उनके हस्तक्षेप के बाद स्मार्ट मीटर लगाया गया. बिजली कर्मचारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली की चोरी होती है. पुराने मीटर में छेड़छाड़ के सबूत भी मिले हैं.

स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बवाल

जबलपुर शहर में लगभग 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं. इसमें से 75% काम पूरा हो गया है. लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में लोग स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए तैयार नहीं है. जबलपुर में रद्दी चौकी के पास मौजूद कॉलोनी में स्थानीय लोग बिजली विभाग के ठेकेदारों और अधिकारियों को स्मार्ट मीटर नहीं लगने दे रहे हैं. आरोप है कि जब भी बिजली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचते हैं तो उनके साथ स्थानीय लोग विवाद करते हैं और मीटर नहीं चेंज करने देते हैं.

भारी पुलिस बल के बीच बदला गया मीटर

मंगलवार को बिजली विभाग के ठेकेदार और अधिकारी अपने साथ एसडीएम पंकज मिश्रा और पुलिस की पूरी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पुराने बिजली मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया. जबलपुर शहर के पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय अरोड़ा ने बताया कि “इस क्षेत्र में लोग स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते. स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मचारियों के साथ कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी थी. इसलिए हमें यहां पुलिस और प्रशासन को लेकर आना पड़ा.”

पुराने मीटर में छेड़छाड़

प्रशासन की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर का जमकर विरोध किया और मीटर बदलने के लिए एक महीने का समय मांगा. लेकिन इस बार प्रशासन ने किसी की एक नहीं सुनी और पुलिस की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगा दिए. स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान जब पुराने मीटर निकाले गए तो पता चला कि मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई है. मीटर निकाल रहे कर्मचारियों ने बताया कि मीटर के पीछे एक छेद बनाया गया है. जिसकी वजह से पुराने मीटर धीमे चलते हैं और आसानी से बिजली की चोरी की जा सकती है.जबलपुर के कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी की जाती है. इसलिए लोग बिजली का मीटर बदलवाने में सबसे ज्यादा आपत्ति कर रहे हैं. क्योंकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद इन क्षेत्रों में बिजली की चोरी कर पाना कठिन हो जाएगा. स्थानीय नेता भी स्मार्ट मीटर के विरोध में माहौल बना रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.