Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

सड़क हादसे में 5 की मौत, जशपुर में मेला देखकर लौट रहे लोगों की कार ट्रेलर से टकराई

5

जशपुर: रफ्तार के कहर ने एक बार फिर 5 लोगों की जान ले ली. घटना दुलदुला थाना इलाके के पतराटोली मोड़ की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मनोरा थाना क्षेत्र में लगे मेले को देखकर लौट रहे थे. तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से पिचक गई. मौके ही कार में सवार पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया. मरने वाले सभी दोस्त थे और मेला देखकर लौट रहे थे.

सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और ट्रेलर दोनों तेज रफ्तार में आ रहे थे. दोनों की सीधी टक्कर हुई जिसमें कार में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई. ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को कार से बाहर निकाला गया. बाद में सभी शवों को अस्पताल भिजवाया गया. हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में किया जा रहा है. पीएम होने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

सभी मृतक दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के निवासी थे और आपस में दोस्त थे. सभी मृतकों की पहचान का काम पूरा हो गया है. हादसे की वजह तेज रफ्तार है. दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर हुई. हादसा इतना खतरनाक था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई: के के साहू, थाना प्रभारी, दुलदुला

हादसे में मारे गए लोगों के नाम

  • राधेश्याम यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
  • उदय कुमार चौहान, उम्र 18 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
  • सागर तिर्की, उम्र 22 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर
  • अंकित तिग्गा, उम्र 17 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर

दीपक प्रधान, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटंगा, जशपुर

हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रेलर का ड्राइवर और क्लीनर

हादसे के बाद मौके से ट्रेलर का चालक और क्लीनर दोनों भागने में कामयाब रहे. पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है. जशपुर पुलिस समय समय पर ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरुकता अभियान चलाती रहती है. बावजूद इसके लोग तेज रफ्तार में गाड़ियों को चलाने से बाज नहीं आते हैं.

गाड़ी चलाते वक्त इन नियमों का पालन करें

  • हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट पहनें
  • ट्रैफिक सिग्नलों और लेन का पालन करें, लाल बत्ती न तोड़ें.
  • निर्धारित गति में ही गाड़ी चलाएं, तेज गाड़ी न चलाएं.
  • गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.
  • नशे में गाड़ी चलाना कानूनन दंडनीय अपराध है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.