Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

सुपारी लेकर कार में आग लगाने वाले गिरफ्तार, हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की गाड़ी में हुई थी आगजनी

27

बालोद: बीते दिनों हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी. इस बीच पुलिस को खबर मिली की कार में आगजनी करने वाले बदमाशों ने किसी से सुपारी लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है. सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांच आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया.

सुपारी देकर कार में लगवाई आग

पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों को सुपारी दी गई थी. सुपारी लेने वाले बदमाशों ने नेता की कार को आग के हवाले कर दिया. मुख्य आरोपियों में जिला जेल बालोद में बंद अश्वनी डडसेना और उसकी पत्नी, ग्राम अंगारी की सरपंच ममता डडसेना का नाम सामने आया. पुलिस ने इन दोनों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस कार मे आग लगाने वाले सभी आरोपियों का जुलूस पूरे शहर में निकाला.

जमीन विवाद में दिया वारदात को अंजाम

बालोद पुलिस के मुताबिक, मामला 1 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे का है, जब वार्ड नंबर 20 बुढ़ापारा पाररास निवासी देवेन्द्र साहू की कार घर की बाउंड्री में खड़ी थी. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पीड़ित मालिक ने इस बात की शिकायत थाना बालोद में कराई. जिसके बाद अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.

जेल में रची गई साजिश

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी मोहम्मद फैजान की जेल में मुलाकात अश्वनी डडसेना से हुई. डडसेना ने साहू से जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते उस पर हमला करने की सुपारी दी. आरोपी ने फैजान से कहा था कि देवेन्द्र साहू को सबक सिखाना है और काम पूरा होने के बाद मनचाही रकम दी जाएगी. जेल से रिहा होने के बाद फैजान से अश्वनी ने संपर्क किया और अपने सहयोगी रिंकू उर्फ श्यामु यादव के जरिए 7 हजार सुपारी की रकम एडवांस में दिलवाया. फैजान ने अपने साथी अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू और अभिषेक चौरे के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

CCTV देखकर नहीं की वारदात, फिर जलाई कार

आरोपी पहले साहू को घर से बाहर बुलाकर हमला करना चाहते थे, लेकिन CCTV देखकर डर गए. बाद में फैजान के निर्देश पर बदमाशों ने साहू की कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना के बाद फैजान ने मोबाइल से अश्वनी डडसेना को संदेश भेजकर काम पूरा होने की जानकारी दी.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और वर्दी जैसे कपड़े जब्त किए.आरोपियों के खिलाफ धारा 111, 62(1) बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.