Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड में 1.61 करोड़ वोटर्स का पैतृक मैपिंग कम्पलीट, 12 लाख ‘अब्सेंट-शिफ्टेड’ वोटर चिन्हित

17

रांची: झारखंड में मतदाता सूची का पैतृक मैपिंग कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य के कुल 1 करोड़ 61 लाख 55 हजार 740 मतदाताओं का विगत एसआईआर की मतदाता सूची से सफलतापूर्वक मैपिंग कर ली गई है. साथ ही लगभग 12 लाख मतदाताओं को ‘अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लिकेट’ श्रेणी में चिन्हित किया गया है. उन्होंने कहा कि शेष मतदाताओं की पैतृक मैपिंग और अन्य प्रक्रियाएं भी तेजी से चल रही हैं.

इन दो वेबसाइट पर जानकारी करें अपडेट

मंगलवार को निर्वाचन सदन में के रवि कुमार ने उन विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जहां मैपिंग का काम अपेक्षाकृत धीमा है. सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जाए और पैतृक मैपिंग पूरी तरह पारदर्शी हो. उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आए मतदाताओं की जानकारी https://voters.eci.gov.in पर और झारखंड के मतदाताओं की जानकारी https://ceo.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर अपडेट की जा सकती है.

बीएलओ ले सकते हैं हेल्प डेस्क से मदद

सीईओ ने निर्देश दिया कि कमजोर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित कर बैचवार प्रशिक्षण दिया जाए. बीएलओ अगर पुराने मतदाता विवरण खोजने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो जिला मुख्यालय के हेल्प डेस्क से मदद लें. के रवि कुमार ने कहा कि ‘हर अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि आगामी एसआईआर के दौरान कोई योग्य मतदाता सूची से छूट न जाए. जितनी अधिक पैतृक मैपिंग होगी, प्रक्रिया उतनी ही आसान बनेगी’.

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.