Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चार कदम चलने पर पैसा डबल करने का झांसा, अनोखी ठगी के बाद आरोपी फरार

14

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखी ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने व्यक्ति को भरोसा दिलाया कि आंखें बंद करके चार कदम चलने पर उसका पैसा डबल हो जाएगा.व्यक्ति ने ठगों पर भरोसा किया और आंखें बंद कर चार कदम चला. चार कदम चलने के बाद जब उसने आंखें खोली तो वो हैरान रह गया.क्योंकि उसके पैसे डबल होने के बदले दोगुनी रफ्तार से ठग लेकर गायब हो गए.

कैसे दिया झांसा ?

ये घटना रायपुर रोड मित्तल अस्पताल के पास दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई है. जहां बालोद जिले के ग्राम जगतरा का विशाल धनकर किसी परिचित से मिलने आया था. विशाल धनकर ने बताया कि इस दौरान उसे एक व्यक्ति रास्ते में मिला जो खुद को हरिद्वार से आया हूं बोलकर अगरबत्ती कहां मिलती है पूछा.इसके बाद दूसरा व्यक्ति वहां आया और उसने हरिद्वार वाले व्यक्ति से धार्मिक बातें की.इस दौरान दूसरे व्यक्ति ने अगरबत्ती दिलवाने की बात कही.दोनों ने आपस में पैसे डबल करने की बात कहने लगे.

इन दोनों की बातों को विशाल धनकर सुन रहा था.हरिद्वार वाले व्यक्ति ने दूसरे से पूछा कि तुम्हारे पास कितने रुपए हैं. उसने खुद के पास 18 हजार रुपए होने की बात कही. इसके बाद विशाल धनकर को एक थैला पकड़ा दिया,जिसमें 18 हजार रुपए होने की बात कही गई. इस दौरान बाबा ने आंखें बंद कर दूसरे व्यक्ति को चार कदम चलने के लिए कहा. दूसरे व्यक्ति ने ऐसा ही किया.उसने वापस आकर विशाल से थैला लिया और कहा खोलकर कहा कि उसके पैसे डबल हो गए.

ठगों ने विशाल को झांसे में लिया

अब बारी विशाल की थी. बाबा ने विशाल से पूछा कि तुम्हारे पास कितने पैसे हैं. विशाल ने खुद के पास 4 हजार रुपए होने की बात कही. तब उसने कहा कि तुम भी अपने पैसे डबल करवा सकते हो.जैसे इसने किया ठीक वैसे तुम अपने पैसे इसे पकड़ा दो. फिर आंखें बंद करके भगवान पर भरोसा करते हुए चार कदम चलो तो तुम्हारे पैसे भी डबल हो जाएंगे. इसमें शर्त सिर्फ इतनी है कि तुम्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना है. विशाल धनकर झांसे में आ गया था इसलिए उसने भी वैसा ही किया. आंखें बंदकर वो कुछ कदम आगे ही बढ़ा था कि उसे कुछ शंका हुई. उसने मुड़कर देखा तो वह दोनों व्यक्ति गायब मौके पर नहीं थे और भाग चुके थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.