Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

माथा पीटता रह गया पति! नई नवेली दुल्हन ने मिठाई के लिए किया ऐसा ‘काण्ड’, ससुराल जाने से कर दिया इनकार

6

सुनिए जी! ससुराल खाली हाथ नहीं जाऊंगी. चलिए मार्केट से मिठाई खरीद लेते हैं… नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ मार्केट गई. पति को मिठाई खरीदने के लिए दुकान में भेजा. फिर खुद प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई. पति उसे ढूंढता रहा. तभी उसके फोन पर पत्नी का कॉल आया. बोली- मैं अपनी जान के साथ जा रही हूं. मुझे आपसे शादी करनी ही नहीं थी. यह सुनकर पति के होश फाख्ता हो गए.

पति ने तुरंत ससुरालवालों को ये बात बताई. जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है. वहीं, देखते ही देखते बात पूरे इलाके में भी फैल गई. इस अचानक हुए घटनाक्रम ने गांव में भी चर्चा का माहौल बना दिया है. ये अजब-गजब मामला है बिहार के मुंगेर का. यहां बरियापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली नव विहाविवाहिता अपने प्रेमी संग भाग गई. इसके लिए उसने पहले से ही प्लान तैयार कर रखा था.

जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली युवती की शादी 23 नवंबर को हुई थी. वो 27 नवंबर को पति के साथ अपने मायके आई थी. पति भी उसके साथ ही रह रहा था. जब वापस जाने का वक्त आया तो पत्नी कहने लगी कि वो खाली हाथ ससुराल नहीं जाएगी. उसने पति को कहा कि दुकान से मिठाई खरीद लेते हैं. मगर पति नहीं जानता था कि पत्नी के दिमाग में क्या चल रहा है.

प्रेमी संग भाग गई दुल्हन

पति जैसे ही मिठाई खरीदने दुकान गया, पीछे से बाइक पर दुल्हन का प्रेमी आ पहुंचा. दुल्हन उसके साथ चली गई. फिर उसने पति को बाकायदा फोन भी किया. कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ जा रही है. वो उसी से ही शादी करना चाहती थी. घर वालों के कहने पर उसने मजबूरी में यह शादी की थी. अब मगर वो पूरी जिंदगी प्रेमी के साथ ही रहेगी.

खाली हाथ वापस लौटा पति

फिर पति ने ससुरालियों को इसकी जानकारी दी. अब इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. वहीं, पति बेचारा बिना पत्नी के ही अपने घर वापस लौट गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.