Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

असला लाइसैंस धारकों के लिए अहम खबर! जारी हुए नए आदेश

14

नवांशहर: पंजाब में 14 दिसम्बर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट अंकुरजीत सिंह ने इंडियन सिविल प्रोटेक्शन कोड के तहत आदेश जारी करते हुए हथियार लाइसैंस होल्डर्स को अपने साथ हथियार लेकर चलने पर रोक लगा दी गई है। जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव शांतिपूर्वक कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, लाइसैंस होल्डर्स को अपने हथियार साथ लेकर चलने पर रोक लगा दी गई है।

यह आदेश सेना के जवानों, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस के जवानों और धार्मिक रीति-रिवाजों के कारण हथियार रखने के अधिकार वाले लोगों, बैंकों और बैंकों में गार्ड के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों या जिन्हें भारत सरकार या पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा कवर दिया गया है, उन पर लागू नहीं होगा। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.