Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

ठगी का नया तरीका: ‘कैश ऑन डिलीवरी’ पार्सल के माध्यम से घटिया क्वालिटी के सामान के साथ ठगे जा रहे लोग

22

गुहला/चीका : इंटरनेट या ऑनलाइन ठगी के मामले तो आपने सुने ही होंगे लेकिन अब निम्न स्तरीय घटिया क्वालिटी के सामान के साथ ठगी का नया तरीका ‘कैश ऑन डिलीवरी’ पार्सल के माध्यम से भी शुरू हो चुका है। इस संबंध में ठगी का शिकार हुई एक महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके घर अक्सर ऑनलाइन सामान आता रहता है लेकिन यह सामान विश्वसनीय ऑनलाइन पोर्टल या साइटों से आता रहा है या उनके घर में हमेशा विश्वसनीय एप्लीकेशन से ही सामान आता रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्हें उनके नाम से एक पार्सल घर पर ट्रस्टेड डिलीवरी वेबसाइट के जरिए आया जिनका विश्वास होने के कारण उनके पति ने उस पैकेट की पेमेंट कर दी लेकिन जब पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें बहुत ही घटिया किस्म के कपड़े निकले बल्कि एक टी-शर्ट तो इस तरह की निकली जो मटमेली ही निकली और यह टी-शर्ट ऐसे लग रही थी जैसे किसी सुनसान जगह से उठाकर पैक करके भेजी गई हो। इसके अलावा दो कपड़े ऐसे भी थे जो बहुत ही खराब क्वालिटी में थे। महिला ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आर्डर नहीं लगाया था लेकिन इंटरनेट आदि से एड्रेस उठाकर स्पैमर ने ऐसा कर दिया और उनके साथ सी.ओ.डी. पार्सल के नाम पर ठगी की।

उन्होंने कहा कि इस सामान को वापस भेजने के लिए कोई एड्रेस नहीं था और कोई ऐसा कांटेक्ट नंबर में नहीं था जिसके जरिए इसे वापस भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह जानकारी टीम से इसलिए शेयर की है ताकि उनकी तरह कोई और ठगी का शिकार ना हो और लोग सतर्क होकर ऐसे ठगों से बचे रहें। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है चीका क्षेत्र में लोगों को बिना ऑर्डर के ऐसे पार्सल मिल रहे हैं, जिनमें खराब सामान होता है और भुगतान करने पर मजबूर किया जाता है या लोग विश्वास में भुगतान कर देते हैं। इस तरह की ठगी ऑनलाइन अविश्वसनीय साइटों और ऐप्स के जरिए हो रही है, जहां वापसी के लिए कोई पता नहीं होता। उन्होंने कहा कि ठग लोग बड़ी ही चालाकी से विश्वसनीय डिलीवरी साइटों पर ऐसे पार्सल भेजते हैं जिसके चलते ऐसे विश्वसनीय डिलीवरी ब्वाय आमतौर पर घर के सदस्य को फोन कर पार्सल के लिए राशि जमा करने को कहते हैं। लोग सोचते हैं कि परिवार के किसी सदस्य ने ऑनलाइन ऑर्डर किया होगा, इसलिए वे राशि दे देते हैं। फिर पार्सल खोलने पर उन्हें बहुत ही घटिया क्वालिटी का सामान मिलता है या यह नकली सामान भी हो सकता है।

अधिकांश मामलों में वापसी या शिकायत करने का कोई सही चैनल नहीं होता। पीड़ित महिला ने इस तरह की ठगी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग अविश्वसनीय ऑनलाइन साइटों और लिंक से बचें, ऑर्डर करने से पहले विश्वसनीयता जांचें, और किसी अनजान डिलीवरी की राशि अदा करने से बचें। यदि किसी को नकली पार्सल मिलता है, तो तुरंत डिलीवरी साइटों के कस्टमर केयर या नजदीकी पुलिस में शिकायत कर स्थिति से अवगत कराना चाहिए। इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए जरूरी है कि ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें, नकली वेबसाइटों और अप्रत्याशित कॉल या संदेशों से सतर्क रहें। इससे न केवल आर्थिक नुकसान होगा बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.