Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

झारखंड के आसमान में बादलों का डेरा, धूप नहीं खिलने से दिन में सर्दी का एहसास, देखें आपके जिले में क्या है तापमान का हाल

25

रांची: झारखंड में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है. लिहाजा, धूप गुम हो गई है. इसका कारण है मध्य वायुमंडल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस. ऐसे में न्यूनतम तापमान में इजाफा के बावजूद सर्दी का एहसास हो रहा है. 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक का इजाफा हुआ है.

कैसे रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. साथ ही 2 दिसंबर तक सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के अलावा आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. लेकिन 3 दिसंबर से बादल छंट जाएंगे. हालांकि तब भी सुबह के वक्त धुंध और कोहरा से सामना होगा. खास बात है कि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी. उस दौरान ज्यादातर जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड से सामना होगा.

सभी जिलों में न्यूनतम पारा चढ़ा

मौसम केंद्र, रांची की रिपोर्ट के मुताबिक गुमला में सबसे कम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. प्रमुख शहरों की बात करें तो रांची का न्यूनतम तापमान 13.4, जमशेदपुर का 13.8, बोकारो का 13.6, डाल्टनगंज का 11.5 और धनबाद का 14 डिग्री सेल्सियस रहा है.

सभी जिलों में अधिकतम पारा में भी उछाल

मौसम केंद्र के मुताबिक चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा है. इसके अलावा पाकुड़ में 29.5, गोड्डा में 29.1, जमशेदपुर में 28.4, देवघर में 28.1, डाल्टनगंज में 27.4 डिग्री रहा है. जबकि रांची का अधिकतम तापमान 25.8 और बोकारो का 26.1 डिग्री दर्ज हुआ है. इसके बावजूद धूप नहीं निकले की वजह से दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.