Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM भगवंत मान ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, जानें क्या की मांग

15

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के जनरल मैनेजर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि FCI पंजाब और चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर के लिए पंजाब के ही IAS अधिकारी को चुना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाहरी अधिकारी पंजाब की स्थिति को ठीक से नहीं जान सकते। इसलिए FCI पंजाब और चंडीगढ़ का जनरल मैनेजर पंजाब का ही अधिकारी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कैडर के अधिकारियों को राज्य के खरीद, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का सीधा अनुभव होता है, जिससे राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब कैडर के IAS अधिकारियों का एक पैनल केंद्र सरकार को भेजा गया है। पहला पैनल मंजूर नहीं हुआ था, जिसके बाद इसे रिवाइज करके भेजा गया था, लेकिन यह पैनल भी मंजूर नहीं हुआ और इस अहम पद के लिए दूसरे कैडर के IAS अधिकारी का नाम मंजूर कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.