Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

कार्तिक आर्यन की ‘आशिकी 3’ में बड़ा धमाका! रिलीज़ डेट के साथ एक बड़े सिंगर का नाम आया सामने, संगीत प्रेमियों के लिए खास खबर

20

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला लंबे समय से एक साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. ये एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है. इसका डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं. अभी इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ, लेकिन इसे अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे ‘आशिकी 3’ कहा जा रहा है. पहले ये फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तय थी. हालांकि फिर बाद में इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया. अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक नहीं जानकारी सामने आई है.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होगी. ये पहली बार है जब कार्तिक और श्रीलीला एक साथ नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इसी साल फरवरी में एक टीजर वीडियो जारी करके इस फिल्म का ऐलान किया था. टीजर में दोनों की केमिस्ट्री एक साथ काफी जची थी. कार्तिक को भी लोगों ने सिंगर के रोल में काफी पसंद किया था. अब देखना होगा कि इस फिल्म के जरिए वो बड़े पर्दे पर कैसा कमाल दिखाते हैं.

कार्तिक की फिल्म में दो बड़े कैमियो

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया कि मेकर्स ने इस फिल्म में दो बड़े कैमियो की भी तैयारी की है. एक बड़ा सिंगर और एक बड़ा म्यूजिक प्रोड्यूसर इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाला है. ये भी कहा गया कि उन दोनों ने इसी साल फरवरी में मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है. हालांकि, मेकर्स ने उन दोनों के नाम से अभी पर्दा नहीं उठाया है.

फिल्म के नाम पर नहीं लगी मुहर

अभी कार्तिक और श्रीलीला की इस फिल्म का नाम भी सामने नहीं आया है. दरअसल, इस फिल्म के नाम को लेकर पेंच फंस रहा है. इसे ‘आशिकी 3’ कहा तो जा रहा है, लेकिन मेकर्स इस पिक्चर को आशिकी टाइटल नहीं दे सकते हैं, क्योंकि आशिकी का राइट्स मुकेश भट्ट के पास है. पिछले दोनों पार्ट को उन्होंने ही प्रोड्यूस किया था. तीसरे पार्ट को वो और भूषण कुमार दोनों मिलकर बनाने वाले थे. पर बाद में भूषण कुमार ने अकेले ही इस फिल्म को बनाने का ऐलान कर दिया. चूंकि भूषण कुमार के पास ‘आशिकी’ टाइटल का राइट्स नहीं है. ऐसे में वो इस फिल्म का नाम ‘आशिकी 3’ नहीं रख सकते. इस पिक्चर का नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ भी रखा जा सकता है, लेकिन अभी नाम को लेकर ऐलान नहीं हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.