Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

T20 World Cup 2026 के लिए रोहित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी! जय शाह ने किया ऐलान- ‘रोहित होंगे कप्तान’, फैंस में खुशी की लहर

29

 भारत को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा की अब नई भूमिका में टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है. रोहित शर्मा को आईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है.आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के ऐलान से पहले ऐलान किया कि इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा होंगे. बता दें रोहित शर्मा ने पिछला वर्ल्ड कप जिताते ही टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.

रोहित ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनना इसलिए भी खास है क्योंकि वो पहले ऐसे शख्स हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए इस टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर बना है. रोहित ने टेस्ट और टी20 को अलविदा कह दिया है लेकिन अभी वो वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने गाड़े हैं झंडे

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी, बतौर कप्तान कमाल किया है. रोहित ने इस टूर्नामेंट को दो बार जीता है. वो 2007 और 2024 में इस टीम को जीते. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने 44 पारियों में 1220 रन बनाए हैं, जो कि विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा है. इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 12 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप भी जिताया.

ब्रांड एंबेसडर बनने पर रोहित ने क्या कहा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है. रोहित ने कहा, ‘मेरे लिए ये बहुत बड़ा सम्मान है. खेलते हुए क्रिकेट में किसी को भी एंबेसडर नहीं बनाया गया. उम्मीद है कि पिछले साल जैसा ही जादू बिखेर पाऊंगा. आईसीसी ट्रॉफी जीतना बहुत बड़ी चुनौती है. मैंने खुद इसका अनुभव किया है. क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं. करियर की शुरुआत में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतीं और फिर पिछले कुछ सालों में कुछ और. लेकिन हमें याद है कि बीच के सालों में एक टीम और मैनेजमेंट के तौर पर हम आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए कितने बेताब थे.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.