Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

मध्य प्रदेश में मंत्रियों का एग्जाम, मुख्यमंत्री 1 दिसंबर से करेंगे समीक्षा, तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

22

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी मंत्रियों की कामों की समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच सभी मंत्रियों से वन टू वन चर्चा करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री खजुराहो में भी दो दिन मंत्रियों के कामों का लेखा-जोखा तैयार करेंगे. इसके लिए 8 और 9 दिसंबर को खजुराहो में सभी विभागों की बैठक होगी. कैबिनेट की 9 दिसंबर की बैठक भी खजुराहो में होगी.

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी. कैबिनेट की बैठक में दूसरे अनुपूरक बजट और 2 विधेयकों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. इन्हें 1 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र में रखा जाएगा.

श्रम कानूनों के लिए केंद्र सरकार का आभार

कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रम कानून के संबंध में लिए गए फैसलों के लिए कैबिनेट की तरफ से आभार जताया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा “उद्योग व्यापार को श्रम से जुड़े 44 कानूनों के स्थान पर सिर्फ 4 कानून की व्यवस्था से लाभ मिलेगा. यह कानून पूरे देश में लागू होंगे.” मुख्यमंत्री ने भारत में जन्मी मादा चीता मुखी द्वारा 05 शावकों को जन्म देने को बड़ी उपलब्धि बताया.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी

कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी. उन्होंने बताया “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 से 5 दिसंबर तक विभागों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान सभी विभागों से पिछले 2 साल की उपलब्धियों, 2 साल के दौरान किए गए नवाचार, विभाग की आगामी योजनाओं और विभाग की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री खजुराहो में 8 और 9 दिसंबर को सभी मंत्रियों के साथ भी विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे. इसमें मंत्रियों से उनके विभाग को लेकर चर्चा की जाएगी.”

दूसरे अनुपूरक बजट को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में दूसरे अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी गई. इसके अलावा मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 और मध्यप्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक 2025 का भी अनुमोदन कैबिनेट ने कर दिया. इन दोनों विधेयकों को 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के सत्र में लाया जाएगा

1 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता दिवस

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया “बैठक में मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 1 दिसंबर को गीता दिवस मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में इसे मनाने के लिए कहा है. बैठक में मुख्यमंत्री ने पीएम श्री हैलीपैड पर्यटन सेवा की भी जानकारी दी. इस सेवा के तहत उज्जैन सहित सभी धार्मिक पर्यटन के पास ही हेलीपैड बनाए गए हैं, ताकि धार्मिक स्थल तक पहुंचने में बहुत ज्यादा समय न लगे. जल्द ही इन स्थानों पर वेलनेस सेंटर भी विकसित किए जा रहे हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.