Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

सतना में एक परिवार को मिली अनोखी खुशी, महिला ने एक साथ 3 बच्चों ने दिया जन्म

3

सतना: मध्य प्रदेश के सतना से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. इनमें एक बेटी और 2 बेटे हैं. जैसे ही यह बात सामने आई जिला अस्पताल में खुशियों की लहर दौड़ गई. लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. तीनों शिशुओं का वजन कम होने के कारण, उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों बच्चों को मॉनिटर किया जा रहा है. वहीं मां का मेटरनिटी वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रही है.

महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म

जिला अस्पताल सतना में बीते दिन एक प्रसूता को डिलेवरी के लिए भर्ती कराया गया था. प्रसूता मैहर के बुढेरुआ ग्राम निवासी रंजना पटेल (28) पत्नी मिथिलेश पटेल है. लेबर पेन होने पर उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे. जिन्हें लेबर रूम में भर्ती कराया गया. भर्ती होने के बाद रंजना ने शाम करीब 4 बजे एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन इसके बावजूद उसे लेबर पेन बंद नहीं हुआ. इसके बाद प्रसूता ने करीब 2 घंटे बाद 2 और बच्चों को जन्म दिया है.

नॉर्मल डिलीवरी से हुए तीनों बच्चे

बड़ी बात यह है कि तीनों बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है. जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ है. हालांकि, बच्चों का वजन कम है. जिस वजह से उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है. इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासक (RMO) डॉ. शरद दुबे ने बताया कि “बीते दिन एक प्रसूता जो कि मैहर जिले के अमरपाटन बुढेरुआ ग्राम से डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी, जिसने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है.”

पहले से पता था कि 3 बच्चे होंगे

नवजात बच्चों में से एक बच्चे का वजन 1 किलो 600 ग्राम, दूसरा 1 किलो 400 ग्राम वहीं तीसरा बच्चा 1 किलोग्राम का है. तीनों बच्चों का वजन कम होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज जारी है. अभी तक तीनों बच्चे एकदम स्वस्थ है. प्रसूता रंजना पटेल ने बताया कि “सोनोग्राफी में पहले ही साफ हो गया था कि गर्भ में तीन भ्रूण पल रहे हैं. इसी वजह से परिवार प्रसव की तारीख नजदीक आने पर सतर्क थे. समय रहते परिवार वाले मुझे जिला अस्पताल सतना लाए थे. डॉक्टरों की टीम ने पूरी सावधानी के साथ प्रसव करवाया है.” मां और बच्चे दोनों सुरक्षित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.