Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रेमानंद महाराज ने बताया जीवन का सबसे बड़ा सत्य! वह अमूल्य चीज क्या है, जिसे खरीदना है असंभव? जानें इसका महत्व

18

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज आए दिनों लोगों को अपने ज्ञान से मार्गदर्शन देते हैं और जीवन जीने की सही तरीका बताते हैं. हाल ही में एक प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने एक अमूल्य चीज के बारे में लोगों को बताया जिसे खरीदना असंभव है. फिर चाहे उसे खरीदने के लिए आपको अपना सबकुछ ही क्यों न बेचना पड़े, लेकिन आप फिर भी उसे नहीं खरीद पाएंगे.

किस चीज को खरीदना असंभव?

प्रेमानंद महाराज ने कहा, “आपके सांसें इतनी कीमती हैं कि आप 50 वर्ष की आयु में जितना रुपया, पैसा, मकान और संपत्ति अर्जित किए हैं, ये सबकुछ बेच दें तो भी आपको एक सांस अधिक नहीं मिलेगी. इसलिए हमारी सबसे प्रार्थना है कि कोई पैसा नहीं लगता, कोई मेहनत नहीं लगती, हर सांस पर राधा-राधा नाम जपते रहिए. आपका परम कल्याण हो जाएगा.”

कैसे होगा कल्याण?

प्रेमानंद महाराज ने आगे बताया कि अगर राधा नाम प्रिय नहीं हो तो आप हरि, कृष्ण, शिव, जो भी नाम प्रिय हो उसे जपते रहिए. केवल नाम जपने से ही आपका मनुष्य जीवन सार्थक हो जाएगा, अन्यथा शरीर छूटने के बाद व्यक्ति अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकता. ऐसे में मृत्यु से पहले ही अपने हर श्वास पर भगवान का नाम जपते रहिए. इसी से आपका कल्याण होगा.

महाराज जी ने कहा कि शरीर त्यागने के बाद व्यक्ति कुछ साथ लेकर नहीं जाता है. सांस छूटते ही शरीर, मकान, पत्नी, पुत्र, परिवार और हर भौतिक सुख यहीं रह जाता है. इसके बाद इंसान को उसके पाप-पुण्य के आधार पर पशु-पक्षी या किसी दूसरी योनि में जन्म मिलता है. वो जन्म कहां और किस योनि में होगा, ये किसी को नहीं पता. इसलिए अपनी प्रत्येक सांस में ईश्वर के नाम का स्मरण करें. दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं जिन्होंने राधा नाम अपनाकर बुरे आचरण का त्याग किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.