Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Punjab के इस जिले में फिर होंगे Elections! हाईकोर्ट ने जारी किए ये आदेश

24

मानसा: गत 23 जुलाई को हुए नगर कौंसिल मानसा के सीनियर उपप्रधान व उपप्रधान के चुनाव को हाईकोर्ट ने रद्द कर जिला प्रशासन को 21 दिनों के अंदर दोबारा नए सिरे से चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं।

इस चुनाव को सीनियर उपप्रधान पद के उम्मीदवार कौंसलर नेम चंद नेमा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि चुनाव में उन्होंने अधिक वोट प्राप्त किए थे, लेकिन चुनाव पर्यवेक्षकों ने हारने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित कर उन्हें पराजित दिखा दिया। दोनों पदों के लंबे समय से चुनाव लंबित थे, जिस पर गत 23 जुलाई को बचत भवन में एस.डी.एम. मानसा काला राम कांसल की निगरानी में चुनाव करवाया गया था।

प्रधान पद पर सुनील कुमार नीनू चुने गए, जबकि सीनियर उपप्रधान पद के लिए विशाल जैन गोल्डी और नेम चंद नेमा के बीच तथा उपप्रधान पद के लिए पवन कुमार और दविंदरपाल के बीच मुकाबला था, जिसमें सीनियर उपप्रधान के रूप में विशाल जैन गोल्डी व उपप्रधान दविंदरपाल को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद हंगामा हुआ और थाना सिटी–2 ने पार्षद नेम चंद नेमा पर चुनाव में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया था।

कौंसलर नेम चंद नेमा ने इस चुनाव प्रक्रिया में धांधलियों के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर अदालत ने चुनाव रद्द कर फिर से करवाने के आदेश दिए। नेम चंद नेमा ने इसे सत्य की जीत करार दिया व कहा कि अब चुनाव दोबारा होंगे तो सबके असली दमखम का पता चलेगा। वहीं पार्षद प्रवीण गर्ग टोनी ने कहा कि चुनाव में खुली गुंडागर्दी हुई थी और अदालत के आदेशों से सच की जीत साबित हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.