Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान! बोले- ‘मणिपुर में तुरंत सरकार बने’, BJP ने दिया जवाब- ‘राज्य के हक में जो होगा, वो किया जाएगा’

16

मणिपुर में फरवरी महीने में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही यहां पर राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है, जिसे अगस्त में 6 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया था. इस समय संघ प्रमुख मोहन भागवत मणिपुर दौरे पर हैं. यहां इम्फाल में एक कार्यक्रम में सरकार गठन को लेकर जोर दिया था, भागवत के इस बयान पर बीजेपी ने भी सहमति जाहिर की है.

संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मणिपुर में सरकार बहाली की बात पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “पूरी परिस्थिति पर केंद्र सरकार की नजर बनी हुई है, वहां सामान्य स्थिति बहाल भी हो रही है. वहां हर वो काम किया जाएगा जो देश और राज्य के हक और फायदे में होगा”

क्या बोले थे संघ प्रमुख?

संघ प्रमुख मोहन भागवत मणिपुर के दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने इम्फाल के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा था कि सरकार और पार्टियों के मामलों में मैं बहुत हस्तक्षेप नहीं करता हूं. लेकिन, मणिपुर में सरकार अवश्य होनी चाहिए. मेरी जानकारी के अनुसार, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं. किसी की पहचान आदि को नुकसान पहुंचाए बिना, भौतिक मामलों में शांति जल्द स्थापित हो जाएगी. हालांकि आंतरिक शांति आने में कुछ समय लगेगा. हमें इसका ज्ञान है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद 20 नवंबर को पहली बार मणिपुर पहुंचे हैं. उनका यहां 3 दिनों का कार्यक्रम है.

2 साल पहले भड़की थी हिंसा

मणिपुर में आज से ठीक दो साल पहले मई 2023 से मैतेई और कुकी समूहों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी. इसमें करीब 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. इसके साथ ही हजारों लोग बेघर हो गए हैं. आलम यह रहा कि राज्य के हजारों लोग इस समय कैंप में अपनी जिंदगी जी रहे हैं. हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह फरवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था. राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, इसको निलंबित कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.