Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि...

पंजाब के इस गांव के गंभीर बने हालात! मुसीबत झेल रहे लोगों की प्रशासन को बड़ी चेतावनी

44

रूपनगर: श्री चमकौर साहिब के गांव कमालपुर के हालात इस समय बेहद गंभीर बने हुए हैं। गांव के पानी में सिसवां नदी से आने वाला गंदा पानी मिल रहा है, जिसके कारण लोग लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि सिसवां नदी का दूषित पानी जमीन के नीचे मौजूद पानी (ग्राउंड वाटर) में मिलकर ट्यूबवेल और नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसी वजह से लोग गंभीर बीमार पड़ रहे हैं और गांव की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे पूरा गांव बेहद दुखी और परेशान है। गांव के लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी परेशानी का हल जल्द नहीं निकाला गया, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ न किया जाए। उन्होंने बताया कि वे कई बार प्रशासन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। यदि अब भी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.