Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Punjab में सुबह-सुबह घना कोहरा, बढ़ी ठिठुरन, देखें तस्वीरें

27

टांडा ऊड़मुड़/होशियारपुर: सर्दियों के मौसम की शुरुआत में ही आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। तड़के से पड़ी इस घनी धुंध के कारण जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा, वहीं सड़क पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां सामान्य से काफी धीमी गति से चलानी पड़ीं।

जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग, टांडा–श्री हरगोबिंदपुर राष्ट्रीय मार्ग और टांडा–बेगोवाल सड़क पर घने कोहरे के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। नवंबर माह के मध्य में पड़ी इस धुंध ने अब तेज ठंड का एहसास करवाना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ेगी।

हालांकि अब तक बारिश न होने के कारण यह ठंड लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस बारे में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर, स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ डॉ. केवल सिंह, सीनियर मेडिकल ऑफिसर टांडा डॉ. केवल सिंह काजल, डॉ. लवप्रीत सिंह पाबला, डॉ. अमित पाठक और सेवानिवृत्त सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. प्रीत महिंदर सिंह का कहना है कि सर्दियों की शुरुआत में ठंड से बचने के लिए हमें पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.