Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

PU में भाषण में ब्राह्मणों को कहा पाखंडी, अब फंस गया कानूनी पचड़े में

18

लुधियाना: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा निवासी नवदीप सिंह जल्वेरा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने से पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा, राजीव शर्मा, पाली सहजपाल, पंडित राजन शर्मा सहित राज्यभर के ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी नवदीप सिंह जल्वेरा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है।

चेयरमैन पंकज शारदा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पुलिस कमिश्नर लुधियाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आज़ादी से लेकर धर्म की रक्षा तक, ब्राह्मण समाज ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है लेकिन पिछले समय में कुछ तत्व माहौल बिगाडऩे की साज़िश के तहत समाज को निशाना बना रहे हैं जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई ब्राह्मण समाज को अपमानित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.