Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

जम्मू-कश्मीर में नो चेंज! उपचुनाव में बीजेपी और PDP ने अपनी सीटें बरकरार रखीं, दोनों का अपने-अपने गढ़ पर कब्जा

27

जम्मू-कश्मीर की 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बडगाम सीट और भारतीय जनता पार्टी ने नगरोटा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. बडगाम से पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी ने 4,186 वोटों से चुनाव जीता है. वहीं नगरोटा सीट पर बीजेपी की देवयानी राणा ने 24,000 से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीता है.

बडगाम में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 21576 वोट मिले हैं, जबकि पीडीपी के सैयद मुंतज़िर मेहदी ने 4,186 वोटों से चुनाव जीता है. यहां से दूसरे नंबर पर नेशनल कांफ्रेंस रही है.

कैसा रहा नगरोटा का चुनाव परिणाम?

बीजेपी ने जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है. बीजेपी की देवयानी राणा 24647 वोटों से जीत गई हैं. उन्हें कुल 42350 वोट मिले. देवयानी राणा के पिता देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी. बीजेपी ने देवयानी को टिकट दिया और वो जीतने में कामयाब हो गईं.

बडगाम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराया गया है. 2024 के विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल से जीत हासिल की थी. उन्होंने बडगाम सीट छोड़ दी थी.

कैसा था वोटिंग प्रतिशत?

बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का प्रतिशत सामान्य ही रहा है. इस उपचुनाव में बडगाम में जहां 48 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं नगरोटा में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था.

पिता के आशीर्वाद से जीती- देवयानी राणा

नगरोटा से नई चुनी गई BJP की देवयानी राणा ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि जिस तरह नगरोटा ने राणा साहिब (मेरे पिता, स्व. देवेंद्र सिंह राणा) को आशीर्वाद दिया था, आज उन्होंने परिवार की तरह मेरा भी आशीर्वाद दिया. मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगी. जब BJP चुनाव लड़ती है, तो जीत के लिए ही लड़ती है. इसका उदाहरण आप नगरोटा और बिहार के नतीजों में देख सकते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.