Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिलाई में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य, बीएलओ घर घर दे रहे दस्तक

17

भिलाई: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरे देश में चल रहा है. भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भी बीएलओ (ब्लॉक लेवल इलेक्शन ऑफिसर) डोर-टू-डोर जाकर अपने बूथ क्षेत्र के वोटर्स को मतदाता गणना पत्रक बांट रहे हैं. ये वो फॉर्म है जिसमें मतदाताओं को अपनी जानकारी खुद भरनी होगी.

भिलाई में एसआईआर प्रक्रिया: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्रवाई 4 दिसंबर तक चलेगी. बीएलओ सभी मतदाताओं के घर घर जाकर गणना पत्रक दे रहे हैं. सभी से अपील है कि बीएलओ को सहयोग देंगे. दिए गए पत्र को कोई भी आसानी से भर सकता है. किसी को कोई परेशानी हो तो बीएलओ उनकी मदद करेंगे.

4 दिसंबर फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: राजीव पांडे ने बताया कि जोन कार्यालय और मुख्य निगम कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है. वहीं से मदद ली जा सकती है. इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. 4 दिसंबर तक फॉर्म भरकर वापस बीएलओ को देना होगा. फॉर्म नहीं देने पर मतदाताओं का नाम, मतदाता सूची से कट जाएगा, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है.

साल 2003 के मतदाता विवरण की पूछी जा रही जानकारी: मतदाताओं से वर्तमान विवरण और साल 2003 में उनका नाम कहां दर्ज था, ये पूछा जा रहा है. यदि 2003 में नाम कहीं दर्ज नहीं है तो उनके पिता का नाम पूछा जाता है. ये फॉर्म भरना बहुत आसान है. अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

करीब 72 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे गए: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक करीब 01 करोड़ 51 लाख 69 हजार 885 मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं. यह मतदाताओं की कुल संख्या के 72 प्रतिशत से ज्यादा है. छत्तीसगढ़ में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.