Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, कलेक्टर बोले तैयारी पूरी नहीं होगी कोई परेशानी

31

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी शुरु करने का दिन भले ही 15 नवंबर तय कर दिया हो,लेकिन इस धान खरीदी होगी या नहीं ये सवालों के घेरे में है.धान खरीदी करने वाली सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं.अब तक सरकार ने कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं निकाला है.ऐसे में अब कांग्रेस ने सरकार को घेरा है.

पूर्व विधायक ने सरकार को बताया किसान विरोधी : पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है हालत यह है कि एक ओर 15 नवंबर से धान की खरीदी प्रारंभ होने वाली है वहीं दूसरी ओर सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

कलेक्टर ने हड़ताल समाप्त करने किया आग्रह : बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है. आशीष छाबड़ा ने प्रदेश की बीजेपी सरकार की गतिविधियों को किसान विरोधी बताया है. वहीं कलेक्टर रणबीर शर्मा ने धान खरीदी की तैयारी पूरी होने की बात कही है. साथ ही साथ हड़ताली समिति प्रबंधकों को धान खरीदी कार्य के लिए हड़ताल समाप्त करने का निवेदन किया है. बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दावा किया है कि जिले के सभी 145 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है. साफ सफाई का कार्य हो चुका है और बारदाना पहुंच चुका है.

प्रबंधक अभी हैं और जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनसे यह निवेदन है कि हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौट आए. धान खरीदी के कार्य में सहभागिता दें. आशा है कि धान खरीदी से पहले कर्मचारी हड़ताल से लौट आएंगे – रणबीर शर्मा,कलेक्टर

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है.जिसके कारण धान खरीदी प्रभावित हो सकती है.

  1. प्रबंधकीय अनुदान:मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ की 2058 सहकारी समितियों को हर साल तीन-तीन लाख का प्रबंधकीय अनुदान दिया जाए.
  2. वेतन और नियमितीकरण :उचित मूल्य दुकानदारों और संविदा ऑपरेटरों को छह महीने के बजाए 12 महीने का वेतन दिया जाए.संविदा ऑपरेटरों को नियमित किया जाए.सहायक कर्मचारियों के लिए विभागीय भर्ती में सहायक कर्मचारियों को 50% कोटा, उम्र एवं योग्यता में छूट दी जाए.
  3. अन्य मांगें:धान खरीदी में निश्चित समय पर धान का उठाव न होने पर सूखत (शॉर्टेज) की राशि मान्यता दी जाए. 2023-24 और 2024-25 धान खरीदी से संबंधित सूखत की राशि समितियों को दी जाए.
  4. समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों के लिए सेवा नियम 2018 में संशोधन करके उन्हें उचित वेतनमान, पेंशन, भविष्य निधि का लाभ मिले.
    2018 संशोधन में भविष्य निधि, गंहगाई भत्ता, ई.एस.आई.सी सुविधा, संस्था के दैनिक,संविदा कर्मचारियों को समिति के सीधी भर्ती में प्राथमिकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.