Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
: पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्... मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप और हैवानियत: गर्म मोम डाला, जबरन कराया देह व्यापार; आरोपी काबू जालंधर के अलास्का चौक पर दर्दनाक हादसा: करतार बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दी शुभकामनाएं, शहीदों को किया नमन गुरदासपुर बॉर्डर पर सनसनी: खेतों में पेड़ पर बंधे मिले पाकिस्तानी झंडे और दर्जनों गुब्बारे, सुरक्षा ... इंदौर में CM मोहन यादव ने तोते उड़ाकर किया 14-D सफारी का लोकार्पण; ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया भी बने ... उज्जैन: महाकाल मंदिर में सैकड़ों चप्पलों के ढेर में खो गई जोड़ी, श्रद्धालु ने ChatGPT से चुटकियों मे... ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक... छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं

अशोकनगर में 2 भाइयों में जमीनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और भांजे की मौत

25

अशोकनगर: बुधवार देर शाम कचनार थाना क्षेत्र के करैया बनेट गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. यह खूनी संघर्ष सगे दो भाइयों के बीच में हुआ. जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे पिता और भांजे की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को जिला अस्पताल भेजा है. बताया जा रहा है लंबे समय से जमीन को लेकर दोनों भाईयों में विवाद चल रहा था.

4 बीघा जमीन के लेकर सगे भाइयों में हुआ विवाद
करैया बनेट गांव में 4 बीघा जमीन को लेकर दो सगे भाई राजमहेंदर और कृष्णभान यादव के बीच विवाद हो गया. विवाद में बीच बचाव करने के लिए इनके पिता खिलन सिंह यादव और भांजा पवन यादव पहुंचे. लेकिन विवाद कितना बढ़ गया, कि उसमें लाठी-फरसे चलना शुरू हो गए. इसी दौरान लाठी फरसों के हमले से दोनों भाइयों के पिता और भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये है विवाद की जड़
पिता खिलन सिंह और दोनों बेटे में जमीन के हिस्से हो गए थे. लेकिन राजमहेंद्र ने अपने पिता की चार बीघा जमीन में बाबनी कर दी थी. जिससे नाराज होकर छोटा भाई कृष्णभान ट्रैक्टर लेकर बुवाई वाले खेत में पंजा चलाने पहुंच गया, जब राजमहेंदर ने उसे रोकने का प्रयास किया. तो डंडे और फरसों से आपस में विवाद हो गया. इसी बीच भाइयों के पिता और भांजे पर हमला हो गया और उनकी मौत हो गई.

2 की मौत, 4 घायल
इस पूरे हमले में पिता खिलन सिंह और भांजे पवन की मौत हो गई. तो वहीं राजमहेंद्र और कृष्णभान सहित राधिका और राजबीर भी जिला अस्पताल में भर्ती है. कृष्णभान की हालत को गंभीर मानते हुए डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

बच्ची ने बताया आंखों देखा हाल
इस पूरे मामले की प्रत्यक्षदर्शी राधिका ने बताया कि, ”खेत पर विवाद हो गया. जिसमें तेज लड़ाई होने लगी और इसमें पापा और चाचा घायल हो गए. वहीं दादा और भाई की मौत हो गई. जिला अस्पताल में हम लोग आए हैं जहां हमारा इलाज चल रहा है.”

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी गजेंद्र कंवर ने बताया कि, ”गांव में आपसी विवाद हुआ है. जिसमें दोनों सगे भाई हैं, विवाद में उनके पिता और भांजे की मौत हो गई है. पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है. विवाद में प्रयोग किए गए सभी हथियारों को जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है. बाकी गुरुवार को भी पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.