Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

आतंकी निशाने पर थे बाबा बागेश्वर! गिरिराज सिंह ने उठाए गंभीर सवाल, धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘खान पकड़ा गया, इनका काम ही ये है’

28

हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर छापेमारी की तो वहां से अमोनियम नाइट्रेट भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार ने उसको पकड़ लिया ये बांबे ब्लास्ट से भी खतरनाक था. इस समय यात्रा बाबा बागेश्वर की यात्रा चल रही उनपर अटैक होता तो क्या होता? जब भी पकड़े जाते है ये एक ही समुदाय के पकड़े जाते हैं, डाक्टर पकड़े गए हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल, औवेसी, अखिलेश का इस पर बयान नहीं आएगा. क्या भारत गजवा ए हिंद बनाने की साजिश है? ये घटना देश को दहलाने की घटना है. हरियाणा पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जारी है इसमें फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया. यहां पर 360 किलो संभावित अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा गया. इनके पास से 20 टाइमर, 8 पेपर मिला. मुकम्मल अल फिला यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था. जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू से एक AK-47 असॉल्ट राइफल बरामद की.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

इस मामले पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विरोधी ताकत तो लगी ही है और नजर है उनकी दहशत और दंगा करने के लिए. उन्होंने कहा कि ये बहुत चिंतनीय बात है, इसकी जांच होनी चाहिए मंसूबा क्या था? क्या कारण था ये जांच का विषय है. हमें देश के क़ानून और न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. जब तक प्राण है हम डटे रहेंगे लेकिन जो लोग हमारे साथ चल रहे है हमें उनकी बहुत चिंता है. डर नहीं है किसी बात का. हमारे साथ बजरंग बली और देश की जनता है. कोई ख़ान डॉक्टर पकड़ा है , इनका तो काम ही यही है.

बाबा बागेश्वर की ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’का आज चौथा दिन है. आज यानी 10 नवंबर को पृथला के बाघोंला अडानी पेट्रोल पंप से शुरू होगी और पलवल के गवर्नमेंट हाई स्कूल तक पहुंचकर रुकेगी.

तीसरा डॉक्टर है अभी फरार

इस मामले में जिन तीन डॉक्टरों का नाम सामने आया है वो अंसार गजवत-उल-हिंद के सदस्य थे. इनमें से दो को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है, एक का नाम अदील राथर है. ये अनंतनाग का रहने वाला है. इनमें दूसरा फरीदाबाद से मुज़म्मिल शकील को पकड़ा गया है ये पुलवामा का रहने वाला है. वहीं इनमें तीसरा डॉक्टर अभी तक फरार बताया जा रहा है.

यह आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (कश्मीर) के फिर से सक्रिय होने की ओर इशारा करता है. अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) कश्मीर में अल-कायदा से संबद्ध एक इस्लामी आतंकवादी समूह था. 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर ज़ाकिर राशिद भट (ज़ाकिर मूसा) की ओर से गठित इस समूह का घोषित उद्देश्य कश्मीर में शरिया कानून के तहत एक स्वतंत्र इस्लामिक राज्य की स्थापना करना और भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.