Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

बांग्लादेश से आकर बस्तर में चोरी, बांग्लादेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 20 लाख का सामान जब्त

32

जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. शहर में आतंक मचाने वाले एक अंतर्राज्यीय बांग्लादेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है. इस गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उनके पास से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और कैश मिला है. बस्तर एसपी ने प्रेस वार्ता कर चोरी के मामलों का खुलासा किया.

बस्तर में सूने घरों में चोरी का खुलासा: एसपी शलभ सिन्हा ने बताया “​बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा, कंगोली, नाईकगुड़ा और बोधघाट थाना क्षेत्रों में सूने मकान को टारगेट कर सोना चांदी के जेवर औऱ चोरी की घटनाएं सामने आई थी. इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई. लगातार 6 चोरियों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की. पुलिस और सायबर पुलिस की टीम जांच कर रही थी. जांच में खुलासा हुआ कि सभी वारदातें एक ही तरीके से की गई थी. शातिर गिरोह का तरीका यह था कि वे चोरी के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) भी निकाल कर ले जाते थे और उसे तालाब में फेंक देते थे. बस्तर पुलिस ने इन फेंके गए डीवीआर को तालाब से ढूंढ निकाला. जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली.”

बांगलादेशी नागरिक, ओडिशा में रहते, बस्तर में चोरी: एसपी ने आगे बताया “सीसीटीवी और मोबाइल इनपुट के आधार पर दो संदिग्धों के बारे में पता चला, जो ओडिशा में रहते हैं और बस्तर आना जाना करते हैं. इनके बारे में जांच करने पर सासाहांडी, कोरापुट पुलिस की मदद से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की बात कबूली है. चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले ये दोनों आरोपी आबुर शेख उर्फ बाबू शेख और बबलू चंद्र दास मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं. इन्होंने पड़ोसी राज्य ओडिशा के सासाहांडी, कोरापुट में अपना ठिकाना बना रखा था और वहीं से बस्तर जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.”

सोने-चांदी के जेवर और कैश जब्त: एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके ओडिशा स्थित ठिकाने से चोरी का सारा सामान बरामद किया है. चोरी के सामान में सोने के हार, नैकलेस, चूड़ियां, अंगूठियां, कान के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी के कई पायल, 93 हजार से ज्यादा कैश बरामद किया गया है. आरोपियों को पास मिले चोरी के माल की कुल कीमत 20 लाख रुपये है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी देशभर में घूमघम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल जगदलपुर में 6 चोरी के मामले में खुलासा हुआ है. दूसरे जिलों की पुलिस भी चोरी के मामले में पूछताछ के लिए जगदलपुर पहुंच रही है.दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.