Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था 12वीं का छात्र … रास्ते में आई मौत!

30

भवानीगढ़: गांव चन्नो के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा के छात्र की आज छुट्टी के बाद घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दुखद दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चैक पोस्ट कालाझाड़ के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव चन्नो स्थित स्टीलमैन पब्लिक स्कूल में 10 2 में पढ़ने वाला छात्र सिमरन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव लालोछी आज छुट्टी के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था कि गांव चन्नो से गांव लालोछी जाने वाली सड़क पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

इस दुखद दुर्घटना में सिमरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटियाला के राजिंद्र अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चैक पोस्ट प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.