चंडीगढ़ः शहर में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। रातों के बाद अब दिन में भी पारा लगातार गिरावट दर्ज कर रहा है। बरसात के बाद अब सर्दियों की आमद के मौसम में पहली बार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया। यानी, सर्दियों के सीजन का ये सबसे ठंडा दिन रहा। कई वजहों से रात के साथ अब दिन के तापमान में गिरावट के साथ मौमस में आई ठंडक लोगों को धूप सैंकने में बैठने के दिनों की तरफ ले आई है।
दूसरी तरफ बढ़ती ठंड के साथ शहर में प्रदूषण का स्तर फिर 200 के ऊपर जाकर खराब स्तर पर पहुंचा है। पंचकुला में प्रदूषण का स्तर तो एक बार फिर 300 के पार जाकर बहुत खराब स्तक पर चला गया। पिछले दिनों देश का सबसे प्रदूषित शहर होने के बाद दूसरी बार पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडैक्स 300 के पार गया है।
पिछले साल भी नवंबर महीने में चंडीगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर होने के साथ पूरे महीने प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर तक रहा था। इस बार नवंबर आते ही फिर प्रदूषण चंडीगढ़ और पंचकूला में आबोहवा प्रदूषण से भरी हो रही है। हालांकि 4 नवंबर से 2 दिनों के लिए सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षभ के बादलों के साथ चलने वाली हवाओं से प्रदूषण का स्तर नीचे आ सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.