Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वर्दी पर लगा ‘चोरी’ का दाग! DSP से डिमोट होकर इंस्पेक्टर बनी कल्पना रघुवंशी पर सहेली के घर ₹2 लाख कैश उड़ाने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

22

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस अफसर कल्पना रघुवंशी पर दो लाख रुपये कैश और मोबाइल चुराने का आरोप लगा है. आरोप है कि कल्पना रघुवंशी ने अपनी ही सहेली के घर में चोरी की है. यह मामला भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. प्रमिला तिवारी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है.

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में कल्पना रघुवंशी नोटों की गड्डी हाथ में लिए दिखीं. हालांकि, पुलिस ने प्रमिला तिवारी को उनका मोबाइल फोन वापस दिला दिया है, लेकिन चोरी हुए कैश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं, जहांगीराबाद एसीपी बिट्टू शर्मा के मुताबिक, आरोपी अधिकारी की तलाश जारी है. पुलिस की टीम जब उनके सरकारी आवास पर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला.

कल्पना और प्रमिला के बीच 6 साल पुराना संबंध

कल्पना रघुवंशी और प्रमिला तिवारी के बीच छह साल पुराना संबंध है. दोनों की पहचान तब हुई थी, जब प्रमिला ने कल्पना की मां का गरीबी रेखा (BPL) कार्ड बनवाने में मदद की थी. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच नजदीकी बढ़ गई और एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया. प्रमिला के अनुसार, 50 वर्षीय कल्पना अविवाहित हैं और अपनी मां के साथ सरकारी आवास में रहती हैं.

यह पहला मौका नहीं है, जब कल्पना रघुवंशी किसी विवाद में फंसी हों. उनका नाम पहले भी अनुशासनहीनता और गैरहाजिरी के मामलों में चर्चा में रहा है. पुलिस विभाग के अनुसार, वे पहले कार्यवाहक डीएसपी के पद पर थीं, लेकिन करीब डेढ़ साल तक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई थी. इसी कारण विभाग ने उन्हें डिमोट करते हुए फिर से इंस्पेक्टर बना दिया था.

कल्पना रघुवंशी के खिलाफ विभागीय जांच जारी

फिलहाल कल्पना रघुवंशी पर विभागीय जांच जारी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें आई थीं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया. इस बार, मामला गंभीर है. अगर आरोप साबित होते हैं, तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई तय मानी जा रही है.

पुलिस मुख्यालय की जानकारी के अनुसार, कल्पना रघुवंशी की भर्ती स्पेशल ब्रांच कैडर में बतौर सब-इंस्पेक्टर हुई थी. अपनी सेवा अवधि में उन्होंने प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर और फिर कार्यवाहक डीएसपी का पद संभाला था. अब विभागीय कार्रवाई और जांच के नतीजे पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.