Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

मुकेश सहनी का ऐलान: ‘तेजस्वी के साथ मिलकर खाएंगे मछली, बिहार से बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देंगे’

256

महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हम चुनाव के पहले और बाद में भी मछली, तेजस्वी यादव के साथ ही खाएंगे. 150 से ज्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाएंगे. भाजपा हमारे विधायकों को खरीद लेती है. इस बार हम उनसे भी अपने विधायकों को बचाएंगे. सहनी ने आगे कहा कि एनडीए को यह तकलीफ है कि एक अतिपिछड़ा का बेटा कैसे उपमुख्यमंत्री बन सकता है. इस बार बीजेपी को बिहार से बाहर करना है.

दरअसल, गुरुवार को महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं ने तेजस्वी को सीएम फेस और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया. इसके बाद मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं हमारे गठबंधन के शीर्ष नेताओं और साथियों का धन्यवाद करता हूं कि आज उन्होंने ऐलान कर दिया है कि बिहार में अति पिछड़ा का बेटा महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री होगा.

भाजपा को बिहार से उखाड़ फेंकेंगे- सहनी

सहनी ने कहा कि 2020 में बिहार में हमारे सहयोग से सरकार बनी थी. अगर हम समर्थन न देते तो नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनते. मुझे तब भी उप-मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया था. उस समय मैंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था क्योंकि मेरा मानना ​​था कि किसी के साथ गलत करके मैं उपमुख्यमंत्री नहीं बन सकता. मगर इस बार भाजपा को बिहार से उखाड़ फेंकेंगे.

महागठबंधन में कोई झगड़ा नहीं था- कांग्रेस

तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का चेहरा घोषित किए जाने को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे (महागठबंधन) में कोई झगड़ा नहीं था. हम लगातार बैठक कर रहे थे. कांग्रेस देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पार्टी रही है. तेजस्वी यादव बिहार के सीएम चेहरा होंगे. चुनाव के बाद विभिन्न वर्गों से और भी उपमुख्यमंत्री चुने जाएंगे.

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, जो बिहार के पर्यवेक्षक भी हैं, उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत हुई है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है और कल से चुनाव प्रचार शुरू होगा. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आएंगी. बिहार चुनाव महागठबंधन जीते, यह देशहित में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.