Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बड़ा बवाल: शौचालय पर PM मोदी और CM साय की फोटो! भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, फौरन फोटो हटाने की मांग

27

बिलासपुर। दिवाली के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना विवादों में घिर गया। मामला सार्वजनिक शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर लगाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस पोस्टर को थाने परिसर स्थित शौचालय में दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी रूप से दरवाजे के रूप में लगा दिया गया था। जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया।

जानकारी मिलते ही भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहु, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थाने में पूछताछ के दौरान जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.