Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jalandhar Car Accident: जालंधर में नशे में धुत कार चालकों का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर; गाड़ी प... लुधियाना के व्यस्त घुमार मंडी बाजार में दुस्साहस: दिनदहाड़े महिला से 50 हजार नकदी और लाखों के जेवरात... Ludhiana Police Action: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया सर्च ऑपरेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों ... Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ...

जनसंपर्क का महाकुंभ: देहरादून में लगेगा पीआर दिग्गजों का जमावड़ा! सांसद नरेश बंसल ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन $2025$ के ब्रोशर का विमोचन

31

पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित होने वाले 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस 2025 के ब्रोशर का विमोचन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा किया गया. यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित होगा. सम्मेलन का विषय रखा गया है-विकसित भारत @ 2047 के लिए जनसंपर्क विज़न.

इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जनसंपर्क समाज, सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करता है. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना का प्रसार नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक सोच के माध्यम से विकास को नई दिशा देने का माध्यम है.

विकास योजनाओं को जनता से जोड़ने का काम

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं और कार्यक्रमों से जनता को जोड़ने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है. यह सम्मेलन न केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच बनेगा, बल्कि भारत@2047 की दृष्टि को सशक्त बनाने में भी योगदान देगा.

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय जनसंपर्क के महाकुंभ के रूप में आयोजित यह राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर से जनसंपर्क विशेषज्ञों, मीडिया प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और शिक्षाविदों की उपस्थिति में आयोजित होगा. सम्मेलन के दौरान जनसंपर्क के बदलते परिदृश्य, डिजिटल मीडिया की भूमिका और लोक-संचार के नए आयामों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा.

जनसंपर्क के क्षेत्र में नवीन प्रयोग और पहल

इस सम्मेलन का उद्देश्य जनसंपर्क के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों और सफल पहलों को साझा करना है, ताकि भविष्य के भारत के लिए एक सशक्त और संवेदनशील जनसंपर्क तंत्र तैयार किया जा सके.

विमोचन कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सदस्य अनिल वर्मा, वैभव गोयल, संजय पांडे, नवीन कंडारी, दीपक नौटियाल, सुशील सती, सुनील राणा आदि उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.