Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना के व्यस्त घुमार मंडी बाजार में दुस्साहस: दिनदहाड़े महिला से 50 हजार नकदी और लाखों के जेवरात... Ludhiana Police Action: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया सर्च ऑपरेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों ... Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ... रिलायंस और 7-Eleven की पार्टनरशिप खत्म: भारत में बंद होने जा रहे हैं कन्वीनियंस स्टोर्स, जानिए क्या ...

CM रेखा गुप्ता का ऐलान: ‘दिल्ली में बनेंगे मॉडल छठ घाट!’ प्रदूषण पर AAP को घेरा, कहा- ‘पिछली सरकार ने रोकी थी पूजा

35

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार भव्य तरीके के छठ पूजा का त्योहार मनाने की तैयारियां कर रही हैं. उन्होंने पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा. रेखा गुप्ता ने कहा कि सालों से यमुना घाट पर छठ पूजा होती रही है. लेकिन पिछली सरकार में इसे बंद करा दिया गया था. सीएम ने प्रदूषण को लेकर भी आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब हमारी सरकार ने छठ पूजा पर लगी रोक को हटाने का काम किया. उन्होंने इस दौरान बताया कि दिल्ली में छठ पूजा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं. पल्ला से लेकर कालिंदी तक 17 प्वाइंट्स बनाए गए हैं. जहां पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं. श्रद्धालु यहां छठ पूजा कर सकते हैं.

छठ पूजा के लिए सरकारी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने कर्तव्य पथ पर देखा. जितनी भव्य दिपावली रही उतनी ही भव्य छठ पूजा भी होगी. उन्होंने कहा कि राजधानी में छठ पूजा करने वाले सभी लोगों के लिए विशेष तरह के इंतजाम किए गए हैं. पिछली बार शहर के अंदर केवल 929 जगहों पर छठ मनाई गई थी लेकिन इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. इन जगहों पर सरकार की ओर से सभी सुविधाएं दी जाएंगी.

घाट पर मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हर जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट जरूर बनाया जाएगा. छठ व्रतियों के लिए स्वागत गेट बनाए जाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. सरकार ने कहा कि छठ व्रती जो सुबह-सुबह अर्घ्य देने जाएंगे तो दिल्ली सरकार की तरफ से वहां चाय पानी की व्यवस्था की जाएगी. मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी. दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है.

सीएम रेखा गुप्ता ने इसी के साथ यह भी कहा कि 2021 में यमुना पर छठ मनाने गए लोगों पर पिछली सरकार में धारा 188 के तहत जो केस दर्ज किए गए थे, हमारी सरकार उसे वापस लेगी.

इस साल दिल्ली में प्रदूषण घटा

वहीं प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल का प्रदूषण स्तर देखिए और हमारी सरकार में प्रदूषण का स्तर देखिए, आंकड़ा कम रहा. जबकि पटाखों को भी मंजूरी दी गई. इस साल लोगों ने खूब दीपावली मनाई फिर भी प्रदूषण कम हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.