Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दुर्ग में दिवाली की रात खेली गई खून की होली, जांजगीर चांपा में पटाखा फोड़ने के विवाद में हत्या

16

दुर्ग/जांजगीर चांपा: दुर्ग के छावनी थाना इलाके के बैरागी मोहल्ले में 55 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की वारदात के पीछे मामूली विवाद वजह बनी. दरअसल, मृतक अपने घर के पास पटाखा फोड़ रहे युवकों को थोड़ी दूर जाकर पटाखा फोड़ने को कह रहा था. इस बात से नाराज युवकों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक शख्स की उम्र 55 साल थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि गणेश बैरागी इलाके में घूम घूमकर बच्चों के खिलौने बेचा करता था. दूसरी वारदात जांजगीर चांपा में हुई. यहां कोटमी सोनार गांव में पटाखा फोड़ने के विवाद में युवक की हत्या कुछ युवकों ने कर दी.

छावनी थाना इलाके में हत्या: पहली घटना के संबंध में छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि दिवाली की रात मोहल्ले में बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे. इसी दौरान आरोपित संजय और शुभम का अपने बड़े पापा से पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी संजय ने गुस्से में आकर बुजुर्ग के सीने में चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी. थोड़ी देर बाद ही पुलिस को पता चला कि आरोपी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मौजूद हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा.

पुलिस ने संजय बैरागी और शुभम बैरागी को वारदात के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है: हेम प्रकाश नायक, सीएसपी छावनी

कोटमी सोनार गांव में अधेड़ की हत्या: दिवाली के दिन कोटमी सोनार गांव में 45 साल के बालमुकुंद सोनी की लाश उसके घर के भीतर से बरामद हुई. परिवार वालों के मुताबिक मृतक का विवाद कुछ युवकों से हुआ था. मृतक ने पटाखा फोड़ने को लेकर युवकों से कहा था कि वो थोड़ी दूर जाकर पटाखा फोड़ें. इस बात से नाराज युवकों ने घर में घुसकर अधेड़ को मार डाला. हत्या की वारदात के बाद डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके मे पहुंचें और घटना के सबूत जुटाए.

पटाखों के शोर में दब गई चीखें: जिस वक्त घर में घुसकर हत्यारे वारदात को अंजाम दे रहे थे उस वक्त घर के सभी लोग बाहर में थे. पटाखों के शोर में हत्या और चीखने की आवाज किसी ने नहीं सुनी. घर वाले जब बाहर से घर के भीतर पहुंचे तो बालमुकुंद का शव जमीन पर पड़े दिखा. इलाके के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना कोटमी सोनार चोौकी में दी. थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और अकलतरा थाना टी आई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.