Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब का ये जिला कर दिया सील! बढ़ाई सुरक्षा, हर तरफ पुलिस तैनात

31

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस के सीनियर अफसर दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर पुरी तरह से एक्टिव नजर आए। आज पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महानगर सील करके बडे स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

डी.सी.पी. आप्ररेशन नरेश डोगरा, ए.डी.सी.पी. आप्ररेशन विनीत हटावत, ए.डी.सी.पी. भरत मसीह, ए.सी.पी. सैंट्रल अमनदीप सिंह, ए.सी.पी. स्पैशल ब्रांच पंकज शर्मा, एस.एच.ओ. रामामंडी मजिंद्र सिंह ने महानगर में स्पैशल चैकिंग के दौरान कई वाहनों की चैकिंग कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चैकिंग तक करवाई। डी.सी.पी. नरेश डोगरा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशों के चलते कमिश्नरेट पुलिस अर्लट होकर काम कर रही है। इसके अलावा भगवान वाल्मीकि चौक के पास ही अवैध तरीके से कई अस्थाई कब्जे जिनके कारण ट्रैफिक जाम होता था, जिसे डी.सी.पी. नरेश डोगरा के कहने पर थाना 4 की पुलिस ने तुरंत हटावा दिया, ताकि जनता ट्रैफिक जाम के कारण परेशान न होने पड़े।

डी.सी.पी नरेश डोगरा ने कहा कि किसी भी सूरत पर सड़कों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दीवाली उत्सव के माहौल को देखते हुए पुलिस ने बाजारों में हर स्तर पर सुरक्षा सख्त कर दी है। पूरे महानगर में सुरक्षा चौकसी बढ़ाई है ताकि लोग निश्चित होकर त्यौहारों का आनंद ले सकें। पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 24 घंटे गश्त की व्यवस्था की है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर एसीपी, इंस्पेक्टर और बीट स्टाफ तक सभी को सड़कों पर तैनात किया गया है। इन गश्ती दलों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान भी मौजूद रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.