Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सतना में बड़ा हादसा: घर की दीवार ढहने से दो महिलाएं मलबे में दबीं, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

18

सतना। सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने मकान की दीवार अचानक ढह जाने से घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घायलों की पहचान शंखी प्रजापति पति कैलाश प्रजापति (30 वर्ष) और सोमवती पिता लल्लू प्रजापति (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं घर के आंगन में रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त थीं, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से दोनों को सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.