Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पहले आंखों में झोंका नमक, फिर रेत दिया युवती का गला; शादी से इंकार करने पर युवक ने की छात्रा हत्या

17

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शादी से इंकार करने पर सिरफिरे आशिक ने युवती की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने बहुत ही बर्बरता से इस घटना को अंजाम दिया. पहले उसने युवती का आंखों में नमक झोंका और फिर गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. वहीं, उसके साथियों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है.

पूरी घटना बेंगलुरु के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार को 20 साल की यामिनी प्रिया कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी विग्नेश नाम युवक ने उसे मंत्री मॉल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास रोका और उसकी आंखों में नमक झोंक दिया और फिर उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामला सामने आते ही श्रीरामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कुछ ही घंटों में विग्नेश को पकड़ लिया.

शादी से मना करने पर हत्या

जांच में सामने आया है कि शादी से मना करने पर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने मिशन यामिनी प्रिया नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसके जरिए उसने हत्या की योजना बनाई. इस ग्रुप में चार लोग हैं और बताया जा रहा है कि उसने यह ग्रुप अपनी यामिनी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बनाया था कि वह कहां जाती है और किससे बात करती है. आरोपी ने यामिनी पर शादी का दबाव बना रहा था.

आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी

इस की शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी थी. बात नहीं मानने पर विग्नेश ने यामिनी को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से बड़ी ही चालाकी से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने बड़ी ही मशक्त से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उसे कुछ ही घंटों में पकड़ने में सफलता हासिल की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.