Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

नक्सलवाद को छोड़ विकास की राह पर चलने को तैयार बस्तर: विजय शर्मा

8

रायपुर: उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री का प्रभार देख रहे विजय शर्मा ने कहा, नक्सलवाद को नकार कर अब बस्तर विकास के रास्ते पर चलने को तैयार है. नक्सलियों पर जिस तरीके से सुरक्षा बल खासतौर से DRG छत्तीसगढ़ पुलिस बल, बस्तर फाइटर टीम ने काम किया है उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर फाइटर और डीआरजी के जवानों ने बस्तर में विकास के रास्ते खोल दिए हैं. जनता के भीतर अब यह भरोसा बैठने लगा है कि नक्सलवाद का खात्मा और विकास का नया सूर्योदय छत्तीसगढ़ की जमीन पर तैयार हो गया है.

डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों का सम्मान: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के आवास पर आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन में छत्तीसगढ़ जिला रिजर्व गार्ड, छत्तीसगढ़ पुलिस बल, बस्तर फाइटर के साथ महिला बस्तर फाइटर के जवान शामिल हुए. कार्यक्रम में आए जवानों का डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सम्मान किया. जवानों के विजय शर्मा ने बातचीत की.

जवानों के बलिदान को किया याद: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, देश की रक्षा करने वाले देश के वीर जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने में जो योगदान जवानों ने दिया है उसे याद कर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.

जवानों की वीरता को किया नमन: डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के दौरान जिला रिजर्व गार्ड के जवानों, बस्तर फाइटर और पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित भी किया. विजय शर्मा ने कहा, जिन जवानों ने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने अंग खोए हैं उनके शौर्य को हम कभी भुला नहीं सकते. देश और प्रदेश की रक्षा के लिए अपना सबकुछ दाव पर लगा दिया. ऐसे जवानों को सम्मानित करना अपने आप में बड़ी बात है. ऐसे वीर जवानों की बदौलत ही बस्तर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है, बस्तर को खड़ा होने में इन वीर जवानों ने हौसला दिया है.

”तय समय सीमा के भीतर हासिल करेंगे लक्ष्य”: विजय शर्मा ने कहा, बस्तर और छत्तीसगढ़ के लाल आतंक को मुक्त करने में जिन जवानों ने अपना सबकुछ न्योछावर किया. उनका बलिदान आज लोगों के विचार और विकास का आधार भी बन गया है. छत्तीसगढ़ अब नक्सल मुक्त होगा और अपने पैरों पर खड़ा होकर विकास का नया कीर्तिमान बनाएगा. उपमुख्यमंत्री ने जवानों के काम की सराहना की और उनको प्रोत्साहित भी किया.

जवानों ने साझा किए अपने अनुभव: कार्यक्रम में जिला रिजर्व गार्ड की के जवानों ने जंगल में काम करने के अपने अनुभव को भी डिप्टी सीएम के साथ साझा किया. जवानों ने बताया कि गांव के लोग आज पुलिसकर्मियों को सम्मान की नजर से देखते हैं. सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब ग्रामीणों में एक विश्वास जगा है. बस्तर फाइटर की महिला जवानों ने बताया कि वह कई दिनों तक जंगलों में समय बिताती हैं. कठिन परिस्थितियों में रहती है, लेकिन जब गांव वालों के चेहरों पर खुशी और सुरक्षित होने का भाव देखती हैं तो दिल से अच्छा लगता है. गांव वाले भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये हिंसा खत्म हो.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की जवानों की तारीफ: कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नगर विकास मंत्री सह उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे. इस मौके पर अरुण साव ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए जो भी इंफ्रास्ट्र्क्चर चाहिए उसे हम विकसित करेंगे. कार्यक्रम में बॉलीवुड के पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर ने अपने देशभक्ति गीतों से सबका खूब मनोरंजन किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.