Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

शर्मनाक पंजाब! बीमार पिता की केयर के लिए रखे युवक ने घर की लड़की से किया रेप

27

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घर में बीमार पिता की देखभाल के लिए रखे गए युवक ने उसी घर की लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।

पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने थाना डहलौं पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनकी सेवा के लिए मनीष को रखा गया था। कुछ दिन पहले जब पीड़िता की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, तो उसका भाई उन्हें अस्पताल लेकर चला गया। इसी दौरान घर में अकेली युवती के साथ आरोपी मनीष ने जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह परिवार के सभी सदस्यों को मार डालेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.