Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

मप्र व‍िधानसभा से नेहरूजी की तस्‍वीर हटाने को लेकर कांग्रेस विधायकों का धरना

48
भोपाल। कांग्रेस व‍िधायक पंड‍ित जवाहरलाल नेहरु की तस्‍वीर लेकर विधानसभा पहुंचे । विधान सभा के बाहर व‍िधायकों ने धरना भी द‍िया। व‍िधान सभा के प्रवेश द्वार पर रही सभी से तस्‍वीर ले ली गई है। इस मौके पर नेता प्रत‍िपक्ष उमंग स‍िंघार, वर‍िष्‍ठ विधायक बाला बच्‍चन सह‍ित पूरे विधायक मौजूद थे।

मध्यप्रदेश विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाये जाने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

“जय कांग्रेस, जय मध्यप्रदेश” pic.twitter.com/l39rlEaHdE

— MP Congress (@INCMP) December 20, 2023

सभी ने मांग की है क‍ि मध्य प्रदेश विधानसभा में दोबारा राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाई जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नेहरू जी की तस्‍वीर हटाने के बजाय साथ में अगर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगा दी जाती तो सदन की शोभा बढ़ जाती। आज की भाजपा ने समूचे देश के प्रजातंत्र की तस्वीर को ही धूमिल कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.