बिहार चुनाव: मेनिफेस्टो बनाने से पहले जनता के बीच में जाएगी BJP, निकालेगी सुझाव यात्रा, लेगी लोगों की राय
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए रणनीति बनाई जा रही है. वहीं सीट शेयरिंग पर भी मंथन जारी है. इस बीच बीजेपी ने चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पार्टी की घोषणापत्र समिति ने रविवार (5 अक्टूबर) से ‘सुझाव यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है. जो पार्टी के एजेंडे को अंतिम रूप देने की नींव रखेगी.
शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि पार्टी 5 से 20 अक्टूबर तक राज्य के हर जिले में सुझाव यात्रा निकालेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी का ‘घर-घर जन संपर्क अभियान’ किसानों, छात्रों और महिलाओं सहित अन्य लोगों से फीडबैक लेगा ताकि लोगों की समस्याओं को समझा जा सके. उन्होंने इस व्यापक पहुंच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप बताया, जिसका लक्ष्य राज्य के 14 करोड़ लोगों से जुड़ना है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.