Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

बाइक सवार को छू कर निकल गई मौत, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा- भाई ने मारने के लिए दी थी 10 लाख की सुपारी

30

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बेहद हैरान कर देने वाला और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने भाई की हत्या के लिए सुपारी किलर को 10 लाख रुपए की सुपारी दी। सारा मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केस में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

सनसनीखेज मामला जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि थार गाड़ी में सवार कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। वह बाइक से जा रहा था तो उसे थार ने कई बार कुचलने की कोशिश की। पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह चौकाने वाला था।

एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या की कोशिश के पीछे भाईयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है। भाई ने अपने भाई संदीप शर्मा की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जहां इंदौर से थार वाहन से पहुंचे सुपारी किलर बाइक सवार संदीप शर्मा को टक्कर मारकर मारने का प्रयास कर रहे थे। घटना के समय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने थार सवार 6 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और जांच में बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों का इंदौर से काटकूट गांव आना और हत्या की साजिश रचना इस मामले को और गंभीर बनाता है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.