Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP में ‘रहस्यमयी बीमारी’ का कहर! किडनी फेल होने से अब एक और बच्ची की मौत, अब तक 6 बच्चों ने तोड़ा दम

23

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक रहस्यमय बीमारी बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। अब तक इस बीमारी से 6 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। सभी बच्चों में समान लक्षण देखे गए हैं, जो चिंता बढ़ा रहे हैं।

बीमारी के लक्षण
शुरू में हल्का बुखार आता है। इसके बाद बच्चों का यूरिन पास होना बंद हो जाता है। धीरे-धीरे किडनी फेलियर के कारण मौत हो जाती है।

प्रशासन की पहल
जिला प्रशासन इस बीमारी के कारण और स्रोत को समझने में असमर्थ है। दिल्ली से मेडिकल टीम को बुलाया गया है, जो अब तक सैंपल लेकर जांच कर रही है, लेकिन रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में छिंदवाड़ा मेडिकल टीम ने दो कफ सिरप को संभावित कारण के तौर पर देखा। इसके चलते प्रशासन ने इन कफ सिरपों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

डर से बढ़ी सावधानी
बीमारी के डर से माता-पिता हल्का बुखार आने पर भी बच्चों को सीधे नागपुर ले जा रहे हैं। इसके कारण नागपुर में छिंदवाड़ा के बच्चों की बड़ी संख्या में भर्ती बढ़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.