Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

फर्जी रेड में कारोबारियों को किडनैप कर करोड़ों की फिरौती का खेल, फरीदकोट पुलिस के रिकार्ड में हुआ ये खुलासा

18

लुधियाना: नोएडा के कॉल सैंटर से 3 कारोबारियों को फर्जी रेड के माध्यम से किडनैप कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में खुद को बचाने के चक्कर में एस.पी. द्वारा नामजद आई.आर.बी. के गनमैन के वारदात के समय छुट्टी पर होने के दावे किए जा रहे है। पंजाब केसरी की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि फरीदकोट पुलिस के रिकार्ड में आई.आर.बी. के गनमैन की छुट्टी का कोई रिकार्ड नही है न ही कहीं रोजनामचे में उस दिन की रवानगी है। अब इस बात का पुष्टि तो जांच करने वाली टीम ही कर सकती है इसमें कितना सच है।

वहीं दूसरी तरफ नियमों के अनुसार 8 साल से अटैच गनमैन पर एफ.आई.आर. दर्ज होते ही ऑफिसर को एडीजीपी सिक्योरिटी को रिपोर्ट भेजने के साथ साथ आई.आर.बी विभाग को भी उसके मुलाजिम सबंधी लिखित में भेजना होता है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में ऐसा कुछ भी नही किया गया, जो इस तरफ इशारा करती है कि एस.पी. मुलाजिम को बचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। उस तक पहुंचने के बाद पुलिस ऑफिसरों को उसके कारनामों का भी पता चल सकता है। इस बात का खुलासा एस.आई.टी. की तरफ से की जाने वाली जांच के बाद ही होगा।

18 बार एस.एच.ओ. 2 बार ए.सी.पी व अब आप विधायक की मेहरबानी से एडीसीपी लगने की तैयारी

लुधियाना के साथ एस.पी. का कितना मोह है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक वह लगभग 18 बार लुधियाना में एस.एच.ओ. लगने के साथ साथ 2 बार एसीपी की कुर्सी पर भी बैठ चुका है। आप के एक विधायक के साथ उसकी नजदीकी भी छिप्पी नही है, अब उसी की तरफ से डी.ओ. तक भेजकर लगवाने की सिफारिश की गई है। वहीं आप विधायक का नजदीकी भी फिरौती के मामले में नामजद है। विधायक की तरफ से की जा रही हरकतें आजमन से आम आदमी की सरकार की तरफ से की जाने वाली ईमारदारी की बात को खोखला कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.