Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खंडवा में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, कारखानें से 4 लाख की कीमती लकड़ी समेत 9 लाख का सामान जप्त

20

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसमें लकड़ी से भरी पिकअप वाहन को लकड़ी ले जाते हुए दबोचने पर अवैध कारखाने को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वन विभाग ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 9 लाख का सामान जप्त किया है।

दरअसल पूरा मामला खंडवा सामान्य वन मंडल के पुनासा रेंज का है वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि सेठ के मुताबिक वह वन स्टाफ के साथ गश्ती रहे थे इस दौरान हतिया फाटे से पिकअप वाहन को सागौन का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिसमें सागौन के लट्ठे भरे हुए थे।

पूछताछ करने पर आरोपीयो ने अपना नाम लोभे सिंह पिता भवानी सिंह एवं रोहित पिता नानु निवासी हतिया बताया। बाद में आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान सुरेंद्र सोलंकी निवासी बड़नगर को सागौन लकड़ी देना बताया आरोपियों के निशानदेही के आधार पर बड़नगर जाकर एक अन्य कार्रवाई में सुरेंद्र पिता मोहन सिंह एवं नरेंद्र पिता मोहन सिंह निवासी बड़नगर के टपरे पर से अवैध रूप सागवान चिरान, दरवाजा, पल्ला, खिड़की, आरा मशीन एवं औजार जप्त कुल 54 नग किए गए। जिसके बाद विभाग ने चार आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.